परवेज अख्तर/सीवान:
थाने में तैनात एसआई नंदकिशोर सिंह व पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के सिपाह डोमिनिया मोड़, कन्हौली व मुड़ा में छापेमारी की. छापेमारी में पुलिस को काफी हद तक सफलता भी मिली. पुलिस ने सिपाह डोमिनिया मोड़ के शराब कारोबारी चंद्रिका चौधरी के घर से तीन लीटर, प्रमोद चौधरी के आंगन से दो लीटर व सुनील चौधरी के घर से तीन लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया. हालांकि मौके से प्रमोद चौधरी ही गिरफ्तार हो सका. पुलिस को आता देख चंद्रिका चौधरी व सुनील चौधरी फरार हो गए.
उसके बाद बसावं नगरी टोला के शराब कारोबारी मुकेश राय द्वारा कन्हौली के दिनेश गिरी व सुरेश गिरी की पत्नी के घर शराब लाने की सूचना पर पुलिस ने कन्हौली में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दिनेश गिरी के रूम से दो बोतल व सुरेश गिरी की पत्नी के घर से तीन बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ. इस दौरान उक्त तीनों फरार पाए गए. वहीं पुलिस ने मुड़ा के झगरू महतो के घर से भी तीन लीटर देशी शराब बरामद किया. वह भी मौके से फरार पाया गया. पुलिस ने कांड संख्या 08/21 दर्ज कर उपरोक्त सात कारोबारियों को नामजद करते हुए मंगलवार को गिरफ्तार प्रमोद चौधरी को जेल भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…