भगवानपुर हाट

पुलिस ने सरहरी चंवर से बोरे में बंद एक युवती का सिर कटा शव किया बरामद

कटे सिर की चंवर में नाव से की गई खोज

परवेज अख्तर/सिवान:- जिले के भगवानपुर हाट पुलिस थाना के सरहरी चवर से एक 25 वर्षीय अज्ञात युवती का सिर कटा शव बरामद की. जिसको लेकर गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया है. मंगलवार की शाम में गांव के कुछ युवक चवर में मछली मारने के लिए गए हुए थे. तभी युवकों ने एक चोकर के बोरा से दुर्गंध आने पर अनहोनी के डर से मछली पकड़ना छोड़ घर आकर गांव वालों से बात बतायी. गांव वालों ने बुधवार की सुबह में गांव के चौकीदार को इस संबेध में सूचना दिया तो चौकीदार ने थाने को सूचित किया.

चौकीदार मौके पर पहुंच बोरा को हसुआ के सहारे फार कर देखा तो गला हुआ युवती का शव दिखाई दिया. जैसे ही बोरा से युवती की शव होने की खबर लगी, उसे देखने के लिए गांव के सैकड़ों लोग पहुँच गए. शव के देखने पर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि एक सप्ताह पूर्व युवती की हत्या कर शव को बोरा में कसकर चवर के पानी में फेंक दिया गया है. जिससे शव से दुर्गंध निकल रही थी. सूचना पाकर थानाध्यक्ष विपिन कुमार व एएसआई शशिभूषण कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गांव के मछुआरों के सहारे नाव से चवर के पानी में युवती के कटे सिर को बरामद करने के लिए खोजबीन किया. .लेकिन युवती का सिर नहीं मिला. जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई.

वहीं युवती के शरीर में नेवी ब्ल्यू कलर का फ्रॉक व लेगिस था. इसके कुछ देर बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया. शव के संबंध में गांव के लोगों में तरह तरह की चर्चा हो रही थी. कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग में युवती की हत्या कर साक्ष्य व पहचान छुपाने की नियत से युवती के शरीर से सर को अलग कर चवर में फेका गया है, ऐसा बता रहे थे. जबकि देखने के लिए मौजूद अन्य लोग इसे ऑनर किलिंग का मामला होने की बात कह रहे थे. जिससे शव का पहचान व साक्ष्य छुपाने के लिए ऐसा परिजनों द्वारा किया गया होगा.

इस संबंध में थानाध्यक्ष विपिन कुमार से बात करने पर बताया कि प्रथम दृष्टया युवती की सर काट कर हत्या किया गया है. शव की पहचान छुपाने के नियत से चवर में फेंका गया है. पोष्टमार्टम के बाद सबका पता चल जाएगा.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026