परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस प्रसाशन सख्त दिखी. रविवार को मैरवा धाम पर 11 बजे के बाद चोरी छिपे बेच रहे मिठाई और फल के दुकानदार पुलिस को देख अपनी दुकानें छोड़ कर फरार हो गए. वही एक फल दुकान में पुलिस घुसकर लाठियां बरसाई और उसमें छिपे 10 लोगों को बाहर निकालते हुए जमकर फटकार लगायी. पुलिस की इस सख्ती से आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया. मैरवा बाजार सहित अन्य चौक चौराहे पर चोरी छिपे बेच रहे दुकानदारों में दहशत कायम हो गया. थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बेवजह बाइक चालकों को सबक सिखाते हुए सरकार के निर्देशों का पालन करने को कहा. उन्होंने यह भी कहा कि अगर इसके बाद बेवजह कोई भी घर से बाहर बाइक से निकलेगा तो उसकी बाइक जप्त कर ली जायेगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…