परवेज अख्तर/सिवान : महादेवा ओपी क्षेत्र में एक युवक से मोबाइल छीन कर भाग रहे अपराधी को महादेवा ओपी की गश्त दल ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक उचकागांव का बताया जाता है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर छापेमारी कर उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल को बरामद किया है। मामले में एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि मोबाइल छीन कर भागने की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली थी, इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर भाग रहे एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के क्रम में उसने अपने सहयोगी का नाम बताया। इसके बाद उक्त स्थल पर छापेमारी कर उसके सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अपराधी के पास से पिस्टल भी बरामद किया गया है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…