Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पेट एवं पीठ में चाकू से गोंदकर एक की हत्या

पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेज तहकीकात में जुटी

परवेज़ अख्तर/सीवान:- सोमवार की रात्रि बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसाव नगरी निवासी जयनाथ राय को अज्ञात लोगों द्वारा पेट एवं पीठ में चाकू मारकर हत्या कर दी गईं। मृतक शहरकोला बाजार पर पान का दुकान चलाते थे जो प्रतिदिन देर रात दुकान बंद कर घर पहुँचते थे। सोमवार की रात्रि जब घर नही पहुँचे तब घर वालों ने समझा कि किसी बारात में चले गये है। मंगलवार को अहले सुबह बसाव नहर के किनारे नवका बाजार से सटे दक्षिण नहर किनारे उनका शव पाया गया। इसकी सुचना किरासन तेल के तरह क्षेत्र में फैल गई और शिनाख्त भी हो गया। सुचना प्राप्त होते ही रीमझीम बारीश के बीच बसंतपुर थानाध्यक्ष रंधीर कुमार दल वल के साथ घटना स्थल पर पहुँच शव का मुआयना करते हुए अन्य जानकारियाँ हासिल करने लगे। घटना स्थल पर पहुँचे परिजनों समेत स्थानीय लोगों से भी जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कागजी कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया। मृतक सीधे सादे स्वभाव का मृदुभाषी व्यक्ति था।इसके हत्या से क्षेत्र के लोगों मे हडकम्प मच गया है। परिजनों के अनुसार किसी व्यक्ति से इसकी दुश्मनी नही थी। घटना स्थल के इर्द गिर्द शराब माफियाओ द्वारा बड़े पैमाने पर महुआ का शराब तैयार किया जाता है। पूर्व एसडीपीओ द्वारा छापामारी कर बड़े पैमाने पर यहाँ जावा महुआ एवं तैयार देशी शराब खेतों के जमीन में गडा खोंद बरामद किया गया था।चर्चाओं के अनुसार मृतक दुकान बंद कर शराब पीने इधर आया होगा या उसके पास पैसे होंगे जिस लालच में आसमानी बुंदा बांदी के बीच उसकी हत्या कर दी गई हो?

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026