परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के अमनौरा गांव में शुक्रवार को ससुराल वालों ने प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अमनौरा गांव निवासी छत्रपति भगत ने शुक्रवार की शाम थाने में दिये आवेदन में कहा है कि मेरे पुत्र संदीप कुमार भगत की शादी जून 2019 में संथु गांव की डिम्पल से हुई थी। कहा है कि शादी के एक माह बाद ही मेरा बेटा विदेश कमाने चला गया। उन्होंने अपनी बहू को आरोपित बनाते हुए कहा है कि उसका स्वभाव शुरू से परिवार के प्रति ठीक नहीं था। वह अपने अपने प्रेमी बंगरा गांव निवासी गोलू कुमार श्रीवास्तव के साथ घर में रखा सोना चांदी व नगद रुपया चोरी करके भाग गई। उन्होंने बताया कि जब इसकी सूचना बहू के मायके जाकर दी तो परिजनों ने बताया कि वह घर नहीं आई है। 29 अगस्त को ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों को शनिवार को जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…