परवेज अख्तर/सिवान :- पुलिस ने दो हत्यारोपियों तथा एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. उक्त गिरफ्तारी मंगलवार की रात्रि में की गई. बता दें कि थाना कांड संख्या 152/019 के अंर्तगत भादवि 302 के दो आरोपियों को पुलिस ने दल बल के साथ छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के पचलखी निवासी चंद्रिका साह तथा रामचंद्र साह हैं.
वहीं सिरिसिया से वारंटी मैनेजर चौधरी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार तीनों आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया. मालूम हो कि सितंबर 2019 को थाना क्षेत्र के पचलखी गांव में एक महिला जल कर मर गई थी. जिसके आरोप में रामचंद्र साह, चंद्रिका साह को आरोपित किया गया था. जिसे नौतन थाना पुलिस ने उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…