मैरवा में 112 नंबर की पुलिस टीम पर हमला, एक पदाधिकारी सहित तीन जवान घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में रविवार को एक केस का निपटारा कराने पहुंची डायल 112 नंबर की पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया. इस घटना में मुंशी समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए. जिसके बाद उनका इलाज मैरवा के रेफरल अस्पताल में कराया गया. घटना में घायलों की पहचान रणविजय सिंह मुंशी, सिपाही आदित्य कुमार तथा लालबहादुर यादव के रूप में हुई है. इस घटना में पुलिस ने कबीरपुर गांव निवासी कुल 12 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की है. घटना के संबंध में मुंशी रणविजय सिंह ने अपनी दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि मुझे ER-SS सीवान कार्यालय से ER-V-6 पर फोन आया और कबीरपुर में जाकर केस की जांच करने की आदेश मिला. मैं अपने दो सिपाहियों के साथ घटनास्थल सत्यापन के लिए पहुंचा था.

यहां बतादें कि लीलावती देवी देवी ने मामूली विवाद में पड़ोसी अनिरुद्ध दास एवं उसके परिजनों द्वारा गाली-गलौज मारने पीटने की धमकी दिए जाने के बाद भय से 112 नंबर पर फोन किया. आधे घंटे के अंदर पहुंची पुलिस टीम को देख अनिरुद्ध दास, उसकी पत्नी लड़के एवं उनकी पत्नियां सहित पुलिस टीम पर ही भड़क गए तथा डंडा दिखात ईंट-पत्थर चलाने लगे. 112 नंबर की पुलिस टीम में मात्र 3 पुलिसकर्मी मौके पर गए थे. हालांकि हमलावरों की भी संख्या आधा दर्जन से अधिक नहीं थी. फिर भी वे पुलिसकर्मी पर भारी पड़े.

इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है की 112 नंबर टीम पर हमला हुआ है. घायल पुलिसकर्मी के मिले आवेदन पर घटना की जांच पड़ताल की जा रही है. साथ ही उनके आवेदन पर भगवान जी दास के तीन पुत्र मनु उर्फ पीयूष, धनु उर्फ अरविंद, हरे राम उर्फ पंकज तथा भगवान जी दास की पत्नी सोनी देवी, राम किशुन दास का पुत्र भगवान जी दास, विश्वनाथ दास का पुत्र ब्रह्मा दास, ब्रह्मा दास का पुत्र अनिरुद्ध दास तथा जयराम दास, अनिरुद्ध दास की पत्नी सुनीता देवी, जयराम दास की पत्नी कुमुद देवी, स्व. अजय दास की पत्नी देवमुनि देवी तथा अनिरुद्ध का पुत्र पप्पू कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026