Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पुलिस ने बाइक चालक को खदेड़ा, घायल

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहनी चंवर में रविवार की देर शाम रिश्तेदारी से लौटने के क्रम में एक बाइक चालक को वाहन जांच कर रहे पुलिस जवानों की लापरवाही का शिकार बनाना पड़ा। जवानों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, जिसमें भागादौड़ी में युवक का दाहिना पैर टूट गया। मामले में सदर में इलाजरत घायल युवक वैशाखी टोला हाता निवासी परवेज अहमद ने बताया कि रविवार की शाम वह अपने रिश्तेदारी से लौट रहा था। तभी बरहनी चंवर में पुलिस कर्मी बाइक जांच कर रहे थे। रात में सुनसान सड़क पर परवेज ने सोचा कि कुछ अपराधी रोकने की कोशिश कर रहे हैं, इसके बाद मैंने अपनी बाइक की रफ्तार को तेज कर दिया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने लाठी से रोकना चाहा जिससे अनियंत्रित होकर मैं बाइक से नीचे गिर गया। इसके बाद मुझे कुछ होश नहीं है। होश आने पर पता चला कि सदर अस्पताल में हूं और मेरा एक पैर टूट गया है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना में ओडी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी घायल का बयान लेने के लिए अस्पताल पहुंचे तब तक चिकित्सकों ने घायल को रेफर कर दिया। उधर जैसे ही घटना की सूचना घायल के परिजन एवं ग्रामीणों को मिली दर्जनों की संख्या में अस्पताल परिसर में पहुंच गए तथा पुलिस के प्रति आक्रोश जाहिर की तथा इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारियों से करने की बात कही गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026