सगीर हत्याकांड में गिरफ्तार हुए लड्डन बिसाती के बाद फरार छह आरोपितों की तलाश में भटक रही पुलिस

एक दिसंबर की सुबह हुई थी सगीर की हत्या

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान जिले के सराय ओपी क्षेत्र के बाइपास रोड स्थित चमड़ा मंडी समीप एक दिसंबर की सुबह रुपये के बंटवारे के दौरान हुए विवाद में बदमाशों ने मो. सगीर उर्फ भोलू की गोली मारकर हत्या कर दी थी।इस मामले में अब तक छह आरोपित फरार हैं।हालांकि,पुलिस दावा कर रही है कि बहुत जल्द इन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।पुलिस दिन-रात सभी आरोपियों के घर छापेमारी कर रही है, लेकिन सभी आरोपी शहर छोड़कर फरार हैं।वहीं पुलिस टावर लोकेशन एवं गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर रही है।जबकि मृतक मो. सगीर उर्फ भोलू के स्वजन यह मांग कर रहे है कि जल्द ही फरार आरोपितों को पुलिस अगर गिरफ्तार नहीं करती है तो हमलोग वरीय पदाधिकारी से मिलकर न्याय की मांग करेंगे।

मामले में सराय ओपी प्रभारी तनवीर आलम ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तार के लिए छापेमारी जारी है।बतादें कि मृत सगीर के पिता सह महाराजगंज थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार महाराजगंज निवासी मो. सलीम के फर्द बयान के आधार पर सात लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।नामजद प्राथमिकी में फिरोज आलम उर्फ लड्डन बिसाती,पचरुखी थाना क्षेत्र के हरदिया निवासी समीउल्लाह मियां,मिस्कार टोली निवासी अतिउल्लाह मिस्कार, इरशाद, अतिउल्लाह का भाई रेयाज मिस्कार,अतिउल्लाह का भतीजा मेराज एवं शौकत शामिल है।सातों नामजद में से एक फिरोज आलम उर्फ लड्डन बिसाती को पुलिस ने हत्या के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था।जिसे नगर थाना परिसर में पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024