पुलिस सप्ताह दिवस: बाइक रैली को एसपी सहित थानाध्यक्षों ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

परवेज अख्तर/सिवान: पुलिस और ग्रामीणों के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित करने के उद्देश्य से पुलिस सप्ताह दिवस मनाया जा रहा है। सोमवार को एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने मुफस्सिल थाना से बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर पुलिस सप्ताह की विधिवत रुप से शुरुआत की। इसको लेकर बिहार पुलिस की तरफ से बहुत सारी तैयारियां की गई थी। जिले के सभी थानों एवं ओपी को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। एसपी ने कहा कि प्रत्येक साल 27 फरवरी को बिहार पुलिस दिवस मनाया जाता है।

बताया कि 2023 का बिहार पुलिस दिवस आमजन को समर्पित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जाता है। ताकि पुलिस और जनता मिलकर समाज के उत्थान के लिए काम कर सकें। पुलिस की ‘जन सहभागिता बाइक रैली’ सोमवार से शुरू हुई और 26 फरवरी तक चलेगी। इसके तहत जिले के हर वार्ड सहित विभिन्न गांवों में पुलिसकर्मी पहुंचेंगे।

एसडीपीओ सहित थानाध्यक्षों ने भी किया रैली को रवाना :

वहीं दूसरी और महाराजगंज थाना से एसडीपीओ पोलस्त कुमार, मैरवा थाना परिसर से एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद, थानाध्यक्ष मनोज कुमार,नगर थाना से इंस्पेक्टर सुदर्शन राम,जीबी नगर इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार,मुफस्सिल थाना से थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, आंदर थाना परिसर में इंस्पेक्टर मनीष साहा, आंदर थानाध्यक्ष कुमार वैभव, असांव थाना परिसर में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, दारौंदा थाना परिसर में इंस्पेक्टर बालेश्वर राय, दारौंदा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर, बसंतपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, गुठनी थाना परिसर से थानाध्यक्ष रणधीर कुमार, हुसैनगंज थाना परिसर से थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव,जीरादेई थानाध्यक्ष राकेश कुमार,रघुनाथपुर थाना परिसर से थानाध्यक्ष तनवीर आलम, बड़हरिया थाना परिसर से थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान,गोरेयाकोठी थानाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, भगवानपुर हाट थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, लकड़ी नवीगंज ओपी प्रभारी अजीत कुमार सिंह,आदि थाना परिसर से थानाध्यक्षों ने बाइक रैली को रवाना किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024