परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कदम मोड़ समीप पिछले साल सीएसपी से साढ़े आठ लाख की लूट मामले में छह अभियुक्तों में शामिल सराय ओपी के मखदुम सराय निवासी विक्रम उर्फ झीगन को मुफस्सिल थाना की पुलिस रिमांड पर लेगी। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद पुलिस झीगन को रिमांड पर लेकर कई बिदुओं पर पूछताछ करेगी।मिली जानकारी अनुसार फरार दो अभियुक्तों के ठिकाने के बारे में पुलिस उससे जानकारी लेगी।
मुफस्सिल थानाध्यक्ष ददन सिंह ने बताया कि 2019 में थाना क्षेत्र के कदम मोड़ समीप सीएसपी से साढ़े आठ लाख लूट व आर्म्स एक्ट मामले में आरोपित झीगन को रिमांड पर लिया जाएगा, जिससे पूछताछ होगी। उन्होंने बताया कि इस लूटकांड में छह अपराधी अभियुक्त हैं। इसमें पूर्व में तीन की गिरफ्तारी हो गई थी। वहीं अन्य दो फरार के बारे में भी झीगन से पूछताछ की जाएगी।बतादें की बीते दिन शहर में युवक को गोली मारने के आरोप में लोगों ने झीगन को जबरदस्त पिटाई कर पुलिस को सौंपा है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…