Categories: पटना

पुलिसकर्मी का पुत्र शराब के नशे में हंगामा करते हुए गिरफ्तार हुआ

मुजफ्फरपुर: जिले में एक पुलिसकर्मी का पुत्र शराब के नशे में हंगामा करते हुए गिरफ्तार हुआ। अपने पिता की वर्दी को पहनकर शराब के नशे में लोगों पर रौब झाड़ रहा था, उसी वक़्त हंगामा करते लोगों ने उसे धर दबोचा । हंगामा करने वाले व्यक्ति की पहचान मुसहरी थाना के चौकीदार महेश पासवान के पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गई है।

यह व्यक्ति मुसहरी थाना क्षेत्र के प्रह्लादपुर चौक एवं रघुनाथपुर गांव में जमकर बवाल काट रहा था । शराब के नशे में जनता ने इसे पुलिस के हवाले किया वही ब्रेथ एनालाइजर मशीन लगाकर उसके शराब पीने की पुष्टि भी की गई क्योंकि मामला विभाग विभाग से जुड़ा हुआ था । तो आनन-फानन में उसकी गिरफ्तारी भी कर ली गई ।

घटना के प्रति जीरो टॉलरेन्स प्रकट करते हुए डीएसपी ईस्ट मनोज कुमार पांडेय ने दिया है कड़ी करवाई के आदेश । यह पूरा वाकया जिले की मुसहरी थाना क्षेत्र का है । जहां पूरे इलाके में इसकी चर्चा फैली रही । पुलिस के कपड़े में उसका वीडियो वायरल होने से पुलिस विभाग की छवि भी धूमिल हो रही है।

पुलिसकर्मियों और उनके परिवार के बीच शराब बेहद आसानी से उपलब्ध हो रही है। इसे इस बात से ही समझा जा सकता है कि एक दिन पहले ही जिले के सिवाईपट्टी थाने के एक चौकीदार ने नशे की हालत में कार चलाते हुए दूसरी गाड़ी में ठोकर मार दी थी। बाद में लोगों के हंगाम के बाद जब चौकीदार का ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट हुआ तो उसे सौ फिसदी नशे में धुत पाया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026