Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हथियारबंद अपराधियों की गिरफ्तारी को गई पुलिस को मिला खाली बोलेरो

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कदम मोड़ पर मंगलवार की शाम हथियारबंद अपराधियों की मौजूदगी पर छापेमारी करने गई पुलिस को अपराधियों के बजाए खाली बोलेरो बरामद हुई। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर थाना लाया। इसके बाद पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई गांवों में मंगलवार की देर रात तक छापेमारी की लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लगा। मामले में बुधवार को थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि कदम मोड़ समीप कुछ हथियारबंद अपराधी गोपालगंज जिले के बॉर्डर एरिया से प्रवेश कर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे हैं। इसके बाद छापेमारी की गई, लेकिन पुलिस के पहुंचने की भनक अपराधियों को मिल गई। टीम के पहुंचने के पहले ही सभी अपराधी फरार हो गए। मौके से टीम ने एक बोलरो को लावारिस हालत में बरामद किया। इसके बाद बुधवार को थाना में बोलेरो के मालिक गाड़ी को छुड़वाने के लिए पहुंचा था, जहां बॉंड पर पुलिस ने गाड़ी को उसे सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। पूछताछ के क्रम में बोलेरो के मालिक ने बताया कि उनकी गाड़ी भाड़े पर चलती है। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि एक बोलेरो को लावारिस हालत में बरामद किया गया। जिसमें हथियार के साथ कुछ अपराधियों के होने की सूचना थी, लेकिन कदम मोड़ से सिर्फ गाड़ी को बरामद किया गया। गाड़ी मालिक से पूछताछ कर गाड़ी का पेपर मांगा गया था, जांच के बाद गाड़ी को छोड़ दिया जाएगा। गया है जिसके आधार पर छोड़ने का प्रक्रिया होगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026