परवेज़ अख्तर/सिवान:
महाराजगंज के डीएवी पब्लिक स्कूल तथा बड़हरिया जीएम हाई स्कूल में रविवार को मतदान कर्मियों के बीच चुनाव सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान महिला-पुरुष मतदान कर्मियों की भीड़ लगी रही। इस दौरान मतदान कर्मियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र से उद्घोषणा की जा रही थी। महाराजगंज में सामग्री वितरण केंद्र पर बीडीओ नंद किशोर साह, बीडीओ डॉ. अभय कुमार, कर्मी राकेश कुमार अकेला, हरेंद्र कुमार, नीरज कुमार सिंह, मनोरंजन सिंह, नेसार अहमद, विक्रांत सिंह, बड़हरिया में बीडीओ अशोक कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद थे। इस दौरान मतदान कर्मियों को चुनाव आयोग के आदेश का पालन करने तथा समय के पूर्व मतदान केंद्र पर तैयारी पूरी कर लेने का निर्देश दिया गया। वहीं प्रशासनिक व्यवस्था से मतदान कर्मियों में खुशी देखी गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…