परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हुसैनगंज प्रखंड के सिंगार पट्टी मठिया (नाथधाम) में 3 मार्च से चल रहे नौ दिवसीय मृत्युंजय महायज्ञ की पूर्णाहुति गुरुवार को आचार्य पं. मनीष तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं हवन पूजन के साथ संपन्न हो गई। आचार्य ने कहा कि हवन की महिमा वैदिक काल से लेकर वर्तमान में मनुष्यों के सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। हवन से निकलने वाली धुंआ हवा में फैले विकारों को नष्ट करता है तथा वातावरण स्वच्छ हो जाता है।
यज्ञ समापन के बाद श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी जाहिर की। मुख्य यजमान ब्रह्मा साह एवं पत्नी रीता देवी ने आचार्य को अंगूठी प्रदान कर सम्मानित किया। साथ- साथ कमेटी के समस्त सदस्यों ने सम्मान साथ अगले साल श्री महेश्वर महायज्ञ के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर सदस्य प्रदीप तिवारी, महेश्वर साह, सुधाकर सिंह, सिंटू सिंह, मंटू साह, सुनील, वासुदेव, संदीप, लक्ष्मी, सुलगन, अनुज, मुकेश कुमार सहित काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…