पूर्णिया: जिले के बायसी थाना क्षेत्र के चरैया चौक पर ट्रक एवं डीजल टैंकर की टक्कर में आग लग गई। इसमें दो व्यक्तियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति आग से झुलसकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। बायसी पुलिस ने घायल को बायसी पीएचसी में इलाज के भर्ती कराया। घायल की स्थिति की गंभीरता को दिखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना रात के करीब साढ़े बारह बजे की है। पूर्णिया की ओर से दालकोला की ओर जा रहे डीजल टैंकर को चरिया चौक के समीप बैक किया जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। डीजल टैंकर फट जाने से उसमें आग लग गई। ट्रक पर सवार दो व्यक्ति ट्रक में ही फंसे रह गए और आग में जलने से दोनों की मौत हो गई। जबकि डीजल टैंकर में फंसा आदमी बुरी तरह घायल हो गया। जिसे पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।
टक्कर इतनी भयानक थी कि इसकी आवाज दो किलोमीटर दूर तक सुनाई पड़ी। सड़क से सटे करीब आधा दर्जन दुकानें भी जलकर राख हो गई। आग की लपेट तेज होने के कारण अगल-बगल के लोग भी घर छोड़कर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बायसी पुलिस अवर निरीक्षक पवन कुमार सदलबल पहुंचे और दमकल कर्मी के साथ मिलकर आग पर काबू पाया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…