परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के पांडेगुंडी गांव निवासी चंद्रदेव पांडे के फुस के मकान में मंगलवार की देर रात्रि अचानक आग लग गयी जिसमे चंद्रदेव दंपति तो बच गये मगर घर मे रखा समान जलकर राख हो गया. चंद्रदेव पांडे काफी गरीब व्यक्ति है और एक मात्र फुस का मकान ही इनका सबकुछ था जिसमे अनाज, कपड़ा, कागजात व अन्य जरूरी सामान था. ग्रामीणों ने बताया मंगलवार देर रात्रि चंद्रदेव पांडे के घर से अचानक आग की तेज लपट निकलती दिखायी दी तथा चीख पुकार सुना गया जिसके उपरांत सभी लोग आग बुझाने व घर मे मौजूद दोनों बुजुर्ग लोगों को बचाने के लिये दौड़े.काफी देर बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तबतक उनका सबकुछ जलकर राख हो गया. घटना के संबंध में चंद्रदेव पांडे से थानाध्यक्ष था अंचल अधिकारी को लिखित आवेदन भी दिया है.ग्रामीणों ने कहा चंद्रदेव काफी गरीब व्यक्ति है और आजतक इनका आवास भी नही बन सका और पलानी का घर था वह भी जलकर राख हो गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…