परवेज अख्तर/सीवान:- जिले के बसन्तपुर प्रखंड परिसर में शनिवार को बीडीओ मो. आशिफ द्वारा प्रखंड के 52 डीलरों के बीच पीओएस मशीन का वितरण किया गया । बीडीओ ने बताया कि प्रखंड में 54 डीलरों की संख्या है , लेकिन 52 मशीन ही आया । जिसका वितरण किया गया , शेष 2 मशीन आने पर डीलरों को उपलब्ध करा दिया जाएगा । अगले बार खाद्यान्न का वितरण मशीन के द्वारा ही किया जाएगा । इससे कालाबाजारी पूर्ण रूप से समाप्त हो जाएगी । अपात्रता वाले अगर खाद्यान्न उठाने जाएंगे तो पकड़े जाएंगे और शुरू से आज तक जितने खाद्यान्न का उठाव किया है , उनका मार्केट के दर से पैसा लिया जाएगा । डीलरों के जानकारी के लिए आज से ही पीओएस मशीन का प्रशिक्षण शुरू कर दिया गया । मौके पर प्रशिक्षक ध्रुवज्योति वर्मन , अनुज कुमार सुमन , अशोक कुमार , डीलर ईश्वर प्रसाद , कामेश्वर प्रसाद , मोहन राम आदि मौजूद थे ।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…