परवेज़ अख्तर/सीवान:- नगर परिषद के वार्ड 27 लक्ष्मीनगर में सोमवार की देर रात एक घर पर बिजली का तार टूटकर गिर पड़ा। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। हालांकि इसमें जानमाल की किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई है। वार्ड 27 के लक्ष्मीपुर टावर के पास बिजली का पोल व तार टूट कर डॉ. रामाशीष प्रसाद के घर पर सोमवार की देर शाम गिर पड़ा। हालांकि किसी को करंट तो नहीं लगा, लेकिन मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बिजली कंपनी वार्ड में बिजली का कार्य करा रहा है। इसी क्रम में पोल टूट कर गिर गया। गृहस्वामी डॉ. रामाशीष प्रसाद ने मंगलवार को इस संबंध में टाउन थाने में आवेदन दिया है। इसमें घर पर हाईवोल्टेज तार व पोल के टूट कर गिरने से मकान का छज्जा व छत टूटने की बात कही गई है। मोहल्ले में बिजली के कमजोर तार व खंभा से हमेशा खतरे की आशंका जताई गई है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…