आज बदला जाएगा नए पीएसएस का पावर ट्रांसफार्मर

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
सिवान शहर के तरवारा मोड़ समीप स्थित नए पीएसएस के खराब पावर ट्रांसफार्मर को रविवार को बदला जाएगा। नया पावर ट्रांसफार्मर लगाने से पहले खराब पड़े पावर ट्रांसफार्मर को हटाया जाएगा। नया पावर ट्रांसफार्मर लगाने के बाद बिजली की सप्लाई सुचारू की जाएगी। शहरी सहायक विद्युत अभियंता अभय मौर्य ने बताया कि खराब पावर ट्रांसफार्मर को हटाने व नए ट्रासंफार्मर को लगाने के लिए रविवार की सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली की सप्लाई बंद रहेगी। अभी टाउन टू, आंदर ढाला व छपिया फीडर को रोटेशन के आधार पर चलाया जा रहा है।

बता दें कि नए पीएसएस के पावर ट्रांसफार्मर में 30 सितंबर की देर रात तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसे शहर समेत ग्रामीण इलाके में बिजली की किल्लत उत्पन्न हो गई थी। इसके बाद 33/11 केभी नए पीएसएस से जुड़े सभी फीडरों को रोटेशन पर चला रही है, इससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026