✍️परवेज अख्तर /एडिटर इन चीफ:
पटना: एक युवक का लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अक्सर दोनों चोरी-छिपे मिलते थे। काफी दिनों से चल रहे दोनों के प्रेम-प्रसंग की खबर किसी को नहीं थी। कुछ दिन बाद शक हुआ तो गांव वालों ने दोनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। एक दिन प्रेमी प्रेमिका से मिलने के लिए रात के अंधेरे में उसके घर पहुंचा था, आहट होने पर ग्रामीणों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया और दोनों की शादी करवा दी। इसके बाद दोनों ने जमकर हंगामा काटा।
मामला बिहार के गया जिले के इमामगंज प्रखंड के कोठी थाना क्षेत्र के देवरिया गांव का है। मैगरा थाना क्षेत्र के बिकुआ कला गांव के रहने वाले मुकेश का एक लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। गांव-समाज के डर से प्रेमी-जोड़े चोरी-छिपे एक दूसरे से मिला करते थे। किसी के देख लेने और बदनामी का डर बना रहता था, इस वजह से उनको मिलने में काफी परेशानी होती थी। एक दिन प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव देवरिया पहुंच गया, रात के अंधेरे में पहुंचे प्रेमी को देखकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया।
इसकी जानकारी दोनों के परिवार वालों को भी दी गई। इससे पहले ग्रामीणों ने दोनों की शादी करने का विचार बना लिया। दोनों के परिजन जब मौके पर पहुंचे तो शादी का विरोध करने लगा। काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, लेकिन कुछ देर समझाने-बुझाने के बाद ग्रामीणों ने प्रेमी और प्रेमिका की एक-दूसरे से मंदिर में शादी करवा दी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…