Categories: पटना

बिहार पुलिस के 16 अधिकारियों व जवानों को मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक, 26 जनवरी को होंगे सम्मानित

पटना: बिहार पुलिस के 16 अधिकारियों व जवानों को विशिष्ट और सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक मिला है। एडीजी सुशील मान सिंह खोपड़े और एडीजी सुनील कुमार को विशिष्ट सेवा पदक मिला है। वहीं मुजफ्फरपुर के झपहा स्थित सीआरपीएफ के रेंज डीआईजी विमल कुमार बिष्ट को राष्ट्रपति पदक मिला है। गणतंत्र दिवस के मौके पर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इन पुलिसकर्मियों को सम्मानित करेंगे।

बता दें कि अरसे बाद मुजफ्फरपुर में स्थित सीआरपीएफ के किसी अधिकारी को राष्ट्रपति पद गृह मंत्रालय ने प्रदान किया है। इसके अलावा मुजफ्फरपुर में एसएसपी व आईजी रहें वर्तमान में विशेष शाखा के अपर पुलिस महानिदेशक सुनील कुमार व मुजफ्फरपुर में डीआईजी रहें व वर्तमान में एडीजी ऑपरेशन सुशील मानसिंह खोपड़े को राष्ट्रपति पदक मिला हैं इन दिनों आईपीएस अधिकारी को राष्ट्रपति पुलिस मेडल फॉर डिस्टिंगइश्ड सर्विस के लिए दिया गया है।

विशिष्ट सेवा के लिए इस साल सीनियर आइपीएस अधिकारी एवं एडीजी अभियान सुनील खोपड़े और सीनियर आइपीएस एडीजी विशेष शाखा सुनील कुमार को राष्ट्रपति पुलिस पदक देने की घोषणा की गई है। इसके साथ ही गृह मंत्रालय द्वारा 14 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय की तरफ से पुलिस अधिकारियों को यह सम्मान हर साल दिया जाता है।

एडीजी रेल के तैनात लक्ष्मण कुमार सिन्हा, एसआइ दिनेश कुमार मिश्रा, एसआइ शुभकांत चौधरी, हवलदार ब्रजकिशोर सिंह, हवलदार शाह मोहम्मद, हवलदार राजेश कुमार हंसदा, हवलदार अनिल कुमार श्रीवास्तव, हवलदार जितेन्द्र राम, हवलदार उदय प्रताप सिंह, हवलदार मो.नसीम, हवलदार मदन तिवारी, कांस्टेबल भरत प्रसाद यादव, सिपाही रमेश प्रसाद, ड्राइवर विजय कुमार को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026