परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट थाना मुख्यालय स्थित पंजाब नेशनल बैंक के शाखा भगवानपुर हाट में सोमवार को ग्राहक एवं बैंक कर्मियों के बीच हुई हंगामा एवं मारपीट के मामले में वरीय शाखा प्रबंधक मनीष कुमार बादल के आवेदन पर कौड़ियां निवासी बादशाह अंसारी सहित कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने, तोड़फोड़ करने तथा बैंक कर्मियों के साथ मारपीट करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं बादशाह अंसारी की मां आशमा बीबी के आवेदन पर शाखा प्रबंधक के खिलाफ मारपीट करने एवं 54 हजार रुपए एवं मोबाइल छीन लेने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले पुलिस ने बैंक से ही बादशाह अंसारी को गिरफ्तार किया था, जिसे मंगलवार को जेल भेज दिया। सूचना के अनुसार पुलिस बैंक में लगे सीसी फुटेज खंगालने का मन बना रही है। शाखा प्रबंधक द्वारा घटना की सूचना अपने वरीय अधिकारियों को दी गई है। एक दो दिन में बैंक के वरीय अधिकारी मामला के जांच में आएंगे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…