छपरा: छपरा में बेखौफ अपराधियों ने छपरा के पूर्व विधायक रामप्रवेश राय के छोटे पुत्र प्रिंस कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी है. उसका शव छपरा बस स्टैंड के नजदीक तिनकोनिया माई से जंक्शन जाने वाले रास्ते में पुराना चिराई घर के समीप से बरामद किया गया है. युवक के सीने में गोली मारी गई थी. सूचना मिलते कि भगवान बाजार प्रभारी थानाध्यक्ष विकास कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया, जहां मृतक के पॉकेट से पुलिस ने ₹1000, दो मोबाइल एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया है.
जिसके बाद शव की शिनाख्त होते ही परिजनों में कोहराम मच गया. इस घटना के बाद परिजन पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचे जहां परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया. समाचार प्रेषण तक तक इस मामले में विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. परिजनों के अनुसार वह बीती देर शाम से घर से लापता था और परिजन उसकी तलाश में लगे हुए थे. फिलहाल परिजन कुछ नहीं बतला पाने की स्थिति में नहीं है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…