परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गोरेयाकोठी प्रखंड के भिट्ठी स्थित राजकीय प्राथमिक कन्या विद्यालय में प्रधानाध्यापिका फूलकमल कुमारी के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। इस दौरान उन्हें माला पहना एवं अंगवस्त्र तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यकाल की सराहना की गई। इस दौरान वक्ताओं ने विद्यालय में 35 वर्षों तक उनकी सेवा की चर्चा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य व स्वस्थ रहने की कामना की।
इस दौरान भिट्ठी पंचायत के बुद्धिजीवियों ने प्रधानाध्यापिका वारा विद्यालय एवं पंचायत के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए धन्यवाद दिया तथा उनके स्वच्छ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कार्यकाल के दौरान लोगों के मिले स्नेह की सराहना की। इस मौके पर शिक्षिका प्रतिमा कुमारी, जमीला खातून, शिक्षक मो. कयामुद्दीन, सौरभ कुमार, भरत राम, कुमारी आशा, सुरैया तरन्नुम, लालझरी देवी, अधिवक्ता अरविंद सिंह सहित संकुल के सारे शिक्षकगण तथा प्रधानाध्यापिका के स्वजन समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…