सिवान में इलाज के दौरान सदर अस्पताल में कैदी की मौत, परिजनों में कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: मंडल कारा में बंद कैदी की मौत सदर अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार की अल सुबह हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार बीते वर्ष  2018 में पुलिस ने उसे मधनिषेध अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया था। बतादें कि बीते महीने बीमार पड़ने के कारण उसे 23 जुलाई को मंडल कारा चिकित्सक के अनुसार सदर अस्पताल रेफर किया गया था। जहाँ इलाज के दौरान उसकी हालत गंभीर हो गई। बाद में सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया था।जहां इलाज के बाद  बंदी स्वस्थ हो गया और उसे पुनः जेल पुलिस 6 अगस्त को मंडल कारा में वापस लाया गया.लेकिन फिर वह बंदी बीमार पड़ गया और उसे पुनः रविवार को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के पश्चात सोमवार की अल सुबह उसकी मौत हो गयी.

मृतक के भाई ने जेल प्रशासन पर लगाया आरोप

मृतक कैदी रामधन के भाई ने कहा कि मेरे भाई अभी अच्छे तरीके से स्वस्थ नही हुए थे की तभी उन्हें पीएमसीएच से सिवान जेल प्रशासन ने वापस सिवान लाया।और जेल के अंदर अच्छे से देख भाल नहीं हुई। जिससे मेरा भाई गंभीर रूप से पुनः बीमार पड़ गया।जेल के पदाधिकारियो द्वारा हम सभी को इसकी सूचना भी नहीं दी गई।इसके अलावा मृतक के भाई ने सिवान जेल प्रशासन पर अन्य कई गंभीर आरोप लगाया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024