Categories: पटना

मॉर्निंग वाक कर रहे प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या, दो बाइक पर आए थे चार हत्यारे

पटना: एक तरफ पटना में छठ पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के दावे किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इस पुलिस की इस सुरक्षा में सेंध लगाते हुए सोमवार की सुबह सुबह अपराधियों ने एक हत्या की घटना को अंजाम दे दिया है। बताया जा रहा है कि फतुआ थाना क्षेत्र में बाइक से आए चार अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी है। हत्या की घटना को तब अंजाम दिया गया जब वह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए स्थानीय हाईस्कूल प्रांगण गए हुए थे। आनन-फानन में उसे फतुहा PHC ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान फतुहा थानाक्षेत्र के नोहटा निवासी शिव कुमार यादव के रूप में की गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना सुबह 6 बजे की है। शिव कुमार घर के पास हाई स्कूल के मैदान में मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बाइक पर सवार 4 युवकों ने शिव कुमार पर फायर कर दिया। उनको 2 गोलियां मारी गईं, जिससे शिव कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया। अपराधियों ने एक गोली उनके सिर के पिछले हिस्से में जबकि दूसरी गोली कमर के बाएं हिस्से में मार दी।

मामले में फतुहा DSP राजेश कुमार मांझी ने आपसी रंजिश और जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस अज्ञात हत्यारों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी कर रही है। दिनदहाड़े हत्या की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

इससे पहले घटना से गुस्साए मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव रखकर SH-106 पर जाम लगा दिया। जिसके कारण लगभग आधे घंटे तक यहां गाड़ियों की आवाजाही ठप हो गई। बाद में फतुहा DSP ने मौके पर पहुंचे और आक्रोशित परिजनों को समझाकर जाम खुलावाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024