परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के करचोलिया में घर में शादी के लिए रखे गए लाखों रुपए के गहने समेत आभूषण की चोरी कर ली गई। इस संदर्भ में बालदेव प्रसाद की पत्नी गीता देवी ने बसंतपुर थाने में शिकायत की है। आवेदन में बताया गया है कि घर में घुसकर चोरों ने गभग 8 लाख रूपये के गहने, 25 पीस साड़ी लड़की के शादी के लिए इकट्ठा किए गए कपड़ा एवं अन्य सामग्री चोरी कर ली। घर के परिजनों ने बताया कि सभी बृहस्पतिवार की रात खाना खाकर छत पर सोए हुए थे। रात में चोर आए और नाक में स्प्रे मारकर बेहोश कर दिए जब सुबह नींद टूटी तो घर का दरवाजा और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था।
पिछले दरवाजे से घुस कर दिया घटना को अंजाम
बृहस्पतिवार की रात 12:00 बजे पिछले दरवाजे से चोर घर में घुस गए किसी को भनक नहीं लगी इसे लेकर मुख्य दरवाजे को आराम से बंद कर दिया फिर ताला तोड़कर कई कमरों की खंगाल दिया। घर में रखे नगद गाने कपड़े तथा कीमती सामान ले उड़े जब घर में के लोगों की सुबह में नींद खुली तो उनके होश उड़ गए । कमरे का दरवाजा खुला था । सभी कीमती सामान लेकर चोर गायब थे।
खेत व झाड़ी में बिखरे मिले समान
खोजबीन के दौरान घर के बगल झाड़ी व मक्के के खेत में टूटा हुआ बॉक्स मिला। लड़की की मां ने शादी के लिए गहने,कपड़े तथा कीमती सामान की खरीदारी की थी। थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर परिजनों द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…