परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के दरौली थाना क्षेत्र के करोम गांव में शनिवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने एक घर में प्रवेश कर गोदरेज व अटैची तोड़ करीब 10 हजार रुपये नकद सहित एक लाख से अधिक आभूषण की चोरी कर ली. रविवार की सुबह जब नींद खुली तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई. इसके बाद इसकी सूचना थाने को दी. बताया जाता है कि करोम निवासी आनंद सिंह परिवार के सभी सदस्य भोजन करने के बाद सो गए थे.
देर रात्रि चोर घर के पिछले हिस्से से छज्जा के सहारे छत पर चढ़ गए और छत की सीढी से उतर कमरे में प्रवेश कर गए तथा कमरे में रखे गोदरेज व अटैची तोड़ कर 10 हजार रुपये नकद तथा एक लाख से अधिक के आभूषण की चोरी कर आसानी से फरार हो गए. रविवार की सुबह जब नींद खुली तो स्थिति देख हतप्रभ हो गए. पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल की और आगे की कार्रवाई में जुट गई. इस घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…