परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बहुआरा बाजार स्थित डा. सम्मी मार्केट से सोमवार की रात्रि चोरों ने एक मोबाइल दुकान में प्रवेश कर 70 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। इस घटना के बाद दुकानदारों में आक्रोश है। दुकान मालिक ने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मोबाइल दुकान मालिक करीम सफी ने बताया कि वह बहुआरा बाजारा में हेलाे इंडिया से माेबाइल की दुकान चलता है। सोमवार की रात्रि अपनी दुकान को बंद कर घर चल गया था। जब मंगलवार की सुबह दुकान पहुंचा तो मेरे दुकान के कर्कटनुमा शेड तोड़कर चोरों ने दुकान से लैपटाप, हैंडफोन मोबाइल, एयरफोन डाटा केबल सहित करीब 70 हजार की संपत्ति की चोरी कर ली थी।
इसकी सूचना आसपास के दुकानदारों तथा पुलिस को दी। इस मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। इस घटना को लेकर अन्य दुकानदारों में आक्रोश देखा गया। उन्होंने घटना की सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि समाचार प्रेषण् तक पीड़ित द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…