परवेज अख्तर/सिवान : सिवान- छपरा मुख्य पथ पर सटे दारौंदा निवासी आमिर अंसारी के घर में बुधवार की शाम आग लगने से 60 हजार नकदी, कपड़ा, गहने, मुर्गी, अनाज सहित तीन लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। ग्रामीणों ने बताया कि आमिर अंसारी के घर से धुंआ देख लोग दौड़े। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते सब कुछ जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्थानीय अग्निशमन विभाग को दी। कुछ देर के बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया जा सका।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…