परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के अरंडा पंचायत के शेख मोहल्ला से स्टेट हाइवे-89 से जुड़ने वाली सड़क बदहाल होने पर गुरुवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही स्थानीय मुखिया व विधायक के खिलाफ नारेबाजी की. लोगों का कहना है कि मुखिया व विधायक अपने किये गये वादे भूल गए. जब चुनाव के समय आता है तो वोट लेने चलते है.
इस बार सड़क नही तो वोट नहीं देने का हौसला बुलंद किया. मुखिया द्वारा पानी निकासी के लिए दो पुल का भी निर्माण करवाया गया है. जो सड़क पर पानी चढ़ गया है. यह सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है.विरोध प्रदर्शन करने वालो में एजाजुल हक, मुजफर सबा, नूर हसन सिवनी, नजमुल हक, आसिफ इकबाल, परवेज सिवनी, इमरान फारूकी, सदाम, सेराजुल हक, अब्दुल कलाम, मुसाफिर महतो, कौसर अली, छोटे मुन्ना सहित दर्जनों उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…