परवेज अख्तर/सिवान:- बीती रात एक खेत से चोरी हुआ पंपसेट दियारा में एक गड्ढे में मिला. घटना बडुआ गांव की बताई जा रही है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि बडुआ गांव निवासी विरेंद्र मांझी अपने खेत में सिंचाई के लिए पंपसेट लगा रखे थे. बुधवार को सिंचाई करना था. मंगलवार को चोरो द्वारा पंपसेट मशीन को चोरी कर वहां से दूर हटकर किसी खेत में गड्ढा खोदकर छिपा दिया था. बुधवार को सुबह खेत में जाने पर पंपसेट गायब मिला.
परंतु यहां पर चोर की दाढ़ी में तिनका वाली कहावत सटीक हुई और खेत में से जिस रास्ते से चोर पंपसेट को ले गए थे. उस निशान के सहारे लोग उस खेत में पहुंचे. खोजबीन करने पर पता चला कि पंपसेट को जमीन से करीब चार फीट नीचे गड्ढा खोद कर छिपाया गया था. पंपसेट खोज रहे लोगों ने गड्ढा खोदकर पंपसेट मशीन तो निकाल लिया. थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, परंतु इस संबंध में किसी की तरफ से कोई आवेदन नहीं मिला है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…