Categories: पटना

आंख में मिर्ची पाउडर डाला और 1 करोड़ का सोना लेकर नौ-दो-ग्यारह हो गया

भागलपुर: राज्य में सोना लूट का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। भागलपुर में दिनदहाड़े 1 करोड़ की सोना की लूट हुई है। आंख में मिर्च पाउडर झोंककर बाइकसवार अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले दरभंगा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में सोना लूट की घटना हो चुकी है। दरभंगा में 9 दिसंबर को 55 किलो सोना लूट लिया गया था। मुथूट फाइनेंस के ऑफिस से मुजफ्फरपुर और वैशाली में करोड़ों की सोना की लूट हो चुकी है। इन सभी मामलों में पुलिस को कुछ खास कामयाबी नहीं मिली है।

कोलकाता से भागलपुर आते ही लूट

भागलपुर में ज्वेलरी दुकान के कैरिंग एजेंट से सोना की लूट हुई है। पटना के रहनेवाले अभिषेक कुमार कोलकाता से सोने की ज्वेलरी लेकर भागलपुर पहुंचे थे। उनके साथ विक्रमशीला के बाबू साहब सिंह भी थे। शनिवार को सुपर एक्सप्रेस से भागलपुर जंक्शन उतरे और स्कूटी से शहर के विशाल स्वर्णिका ज्वेलर्स की ओर जा रहे थे। डीएन सिंह रोड स्थित तनिष्क शो रूम के पास पहुंचे ही थे कि सामने से बाइक पर सवार चार बदमाश आए। जबतक दोनों कुछ समझ पाते बदमाशों ने दोनों की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया। उनमें से बाइक के पीछे बैठे दो बदमाशों ने पिस्तौल सटाया और अभिषेक के पास रखे सोने की ज्वेलरी से भरा बैग लूट लिया।

एसएसपी ने की पीड़ितों से पूछताछ

अभिषेक ने घटना की जानकारी विशाल स्वर्णिका ज्वेलर्स के मालिक विशाल को फोन पर दी। फिर विशाल आनन-फानन में डीएन सिंह रोड पहुंचे। उन्होंने सोना लूट की घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को लेकर थाने आई। कोतवाली थाने में एसएसपी निताशा गुड़िया ने अभिषेक और बाबू साहब सिंह से सोना लूट की घटना की जानकारी ली। पीड़ितों ने एसएसपी को बताया कि लूटे गए बैग में 1 किलो 850 ग्राम सोने की ज्वेलरी थी।

दरभंगा में भी हो चुकी है सोने की लूट

इससे पहले दरभंगा के टावर चौक के पास 9 दिसंबर 2020 को हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े अलंकार ज्वेलर्स से करोड़ों की सोना लूट लिया था। लूट के दौरान अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग भी की थी। तब ये मामला देश में राष्ट्रीय सुर्खियां बना था। लूट के बाद दरभंगा पुलिस ने बाहर के 10 अपराधियों की सूची जारी की थी। इस मामले में पुलिस को कुछ खास कामयाबी नहीं मिली है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026