Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भारतीय परिपेक्ष में कौमी एकता राष्ट्रीय विकास की पहली सीढ़ी

परवेज अख्तर/सिवान: नेहरू युवा केंद्र ने आंदर प्रखंड के जयजोर गांव में सोमवार को पूर्व महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिन को जयराम भगत की अध्यक्षता में कौमी एकता दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत लेखापाल इश्वरदेव यादव ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर तथा उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि कौमी एकता को जीवंतता प्रदान करने के लिए देश में यह दिवस मनाए जाने की परंपरा पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म दिवस से आरंभ किया गया। कौमी एकता अर्थात अनेकता में एकता यही हमारे देश की पहचान है। प्रो. संदीप कुमार यादव ने कहा कि इंदिरा गांधी ने अपने मृत्यु के कुछ ही दिन पहले कही थी कि मुझे लगता है कि राष्ट्र सेवा में मेरी मृत्यु हुई तो मेरे खून की हर एक बूंद देश के काम आएगी। उनका ब्रह्म वाक्य देश के विकास में मिल का पत्थर साबित हुआ है। पुरुषोत्तम कुमार साह ने कहा कि भारतीय परिपेक्ष में कौमी एकता राष्ट्रीय विकास की पहली सीढ़ी है। यह देश की आत्मा की पुकार बन चुकी है। कार्यक्रम में मन्नु कुशवाहा, सत्येंद्र कुशवाहा, अमर कुमार कुशवाहा, एनवाइवी श्रीमला कुमार, निता कुमारी, नीतू कुमारी, काजल कुमारी सहित कई लोग शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026