Categories: पटना

तेजप्रताप और तेजस्वी के बीच सुलह कराने पटना पहुंचीं राबड़ी देवी! JDU और BJP पर बोला हमला

पटनाः बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी रविवार की शाम पटना पहुंचीं. इस दौरान पटना हवाई अड्डा पर उतरते ही उन्होंने बीजेपी और जेडीयू पर हमला बोला. इस दौरान उन्होंने एक सवाल पर कि तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव के बीच में लड़ाई है इसपर उन्होंने कहा कि लड़ाई मेरे घर में नहीं बल्कि बीजेपी और जेडीयू के बीच है. राबड़ी ने कहा कि बिहार में हो रहे उपचुनाव में दोनों सीटों से आरजेडी की जीत होगी.

बताया जाता है कि दिल्ली से पटना पहुंचने के बाद राबड़ी देवी सीधे बड़े बेटे तेजप्रताप के घर पहुंचीं. हालांकि तेजप्रताप अपने घर पर नहीं थे. इसकी वजह से उनसे मुलाकात नहीं हो पाई. वहीं दूसरी ओर पटना एयरपोर्ट पर ही राबड़ी देवी ने लालू यादव के स्वास्थ्य को लेकर कहा कि वह ठीक हैं.

बता दें कि लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव इन दिनों आरजेडी और अपने परिवार से नाराज चल रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कह दिया था कि तेजप्रताप पार्टी में हैं कहां वो तो निकाले जा चुके हैं. इसके बाद शिवानंद तिवारी बैकफुट पर आ गए थे.

स्टार प्रचारक के नाम से तेजप्रताप को किया गया गायब

वहीं आरजेडी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट से भी तेजप्रताप का नाम नहीं गायब कर दिया है जिसको लेकर भी बवाल मचा था. इसको लेकर तेजप्रताप ने शनिवार को ही ट्वीट किया और कहा कि उनका नाम नहीं है स्टार प्रचारक में इससे उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती का नाम होना चाहिए था. इसके पहले तेजप्रताप ने कहा था कि लालू को दिल्ली में बंधक बनाकर रखा गया है.

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026