रघुनाथपुर: जीविका दीदियों के बीच 1.10 करोड़ ऋण का वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के निखती कलां में गुरुवार को प्रखंड परियोजना प्रबंधक (बीपीएम) अभिषेक कुमार चिंटू के मार्गदर्शन में पांच उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक एवं एक एसबीआई के सौजन्य से जीविका के अंतर्गत 22 महिला ग्राम संगठन के 83 समूह की दीदियों के बीच संबंधित बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा कुल एक करोड़ 10 लाख 97 हजार रुपया ऋण का वितरण किया। मौके पर बीपीएम ने बताया कि दीदियों की माली हालत सुधारने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण दिया गया है। इसे दीदियों को जीविकोपार्जन का जरिया ढूंढने में आसान होगा।

उन्होंने कहा कि जीविका स्वास्थ्य,पोषण एवं स्वच्छता पर पर काम करती है, इससे दीदियों का जीवन बेहतर बनाने से जीविका सकारात्मक पहल करता है। उन्होंने बताया कि उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक रघुनाथपुर, चकरी, निखती कला, टारी, कन्हौली एवं रघुनाथपुर एसबीआई बैंक द्वारा ऋण का वितरण किया गया है। निखती कला उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में दीदियों ने जीविका से जुड़ कर समृद्ध बन रही हैं। इन महिलाओं की ग्रामीण स्तर के साहूकारों से छुटकारा मिल चुका है। इस मौके पर सामुदायिक समन्वयक प्रवीण कुमार ओझा, विभा कुमारी , बैंक मित्र मनीषा सिंह, आशा देवी, मधुमाला देवी, सोनी सिंह, संध्या देवी सहित अन्य जीविका दीदी मौजूद थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026