परवेज अख्तर/सिवान: भारतीय स्टेट बैंक के रघुनाथपुर शाखा में पैसा निकालने आई एक महिला से उच्च को ने 41000 से भरा थैला छीनकर जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार को दोपहर के समय थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी एक महिला किरण देवी बैंक में पैसा निकालने के लिए आई. निकासी का फार्म भरने में बैंक में ही किसी अनजान युवक से मदद भी ली. पैसा निकाल कर महिला जैसे ही बैंक से बाहर मेन रोड पर आई. उसी समय एक बाइक पर सवार दो युवक आए और पैसे से भरा थैला छीन कर बैंक से पश्चिम राजपुर के तरफ निकल गए. घटना के बाद महिला शोर मचाती तब तक उचक्के बहुत दूर निकल चुके थे.
इधर घटना की जानकारी दो स्थानीय प्रशासन भी घटनास्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया. मिली जानकारी के अनुसार जिस युवक ने निकासी फार्म भरने में मदद की थी. उसकी भी पहचान नहीं हो पा रही है, क्योंकि वह मास्क लगाया हुआ था. थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद ली जा रही है. माक्स लगाने के कारण निकासी फार्म भरने वाले युवक की पहचान नहीं हो पा रही है. समाचार प्रेषण तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…