परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नरहर गांव के दियरा क्षेत्र में बुधवार को हुई अगलगी की घटना में करीब 50 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। समाचार प्रेषण तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कि किसान अपने कार्य में व्यस्त थे। तभी नरहन गांव स्थित दियरा क्षेत्र के खेतों में आग की लपट व धुआं उठता दिखाई दिया। इस दौरान अफरातफरी मच गई।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही करीब पांच अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में जुट गई। इस अगलगी में दर्जनों लोगों की फसल आग की ढेर चढ़ गई। इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। समाचार प्रेषण प्रेषण तक किसी संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्रशासन व ग्रामीण आकलन करने में जुटे हुए थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…