परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के चार हाईस्कूलों में शनिवार को 542 किशोर-किशोरियों को को-वैक्सीन का पहला डोज लगाया गया। जबकि 241 लोगों को डोर-टू-डोर कोविशिल्ड का टीका दिया गया। प्रखंड के राजपुर, निखती कला, कन्हौली व दिघवलिया हाईस्कूल में किशोर-किशारियों को को-वैक्सीन लगाया गया। वहीं महरौली और हरनाथपुर गांव में डोर-टू-डोर 18 वर्ष से ऊपर उम्र के लोगों को कोविशिल्ड का टीका लगाया गया।
टीकाकरण के नोडल अमित कुमार ने बताया कि रेफरल अस्पताल में भी प्रतिदिन 18 वर्ष के ऊपर के लोगों को कोविशिल्ड का टीका लगाया जा रहा है। इधर, शनिवार को रघुनाथपुर में कोई भी पॉजिटिव मरीज नहीं मिला। यहां रैपिड एंटीजन किट से 118 लोगों का टेस्ट हुआ। जबकि 60 लोगों ने आरटीपीसीआर जांच के लिए अपना सैंपल दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…