रघुनाथपुर: गहरे तालाब में डूबने से एक 10 वर्षीय लड़की की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के करसर गांव में दोपहर के समय गहरे तालाब में डूबने से एक 10 वर्षीय लड़की की मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गया. घटना के संबंध में बताया जाता है गांव के ताज मोहम्मद की 10 वर्षीय पुत्री गुलशाना खातून हर रोज की तरह बकरी चराने गांव के दक्षिण दिशा स्थित चौरही बगीचा में गई थी. जहां उसकी बकरियों का झुंड चरते चरते गहरे तालाब के किनारे पहुंच गया. बकरियों को किनार पर जाते देख उन्हें खदेड़ने पहुंची थी.

जहां पैर फिसलने से गहरे तालाब में जा गिरी. इधर देर तक बगीचे में उसकी मौजूदगी न पाकर अन्य चरवाहों ने खोजबीन शुरू की. नहीं मिलने के बाद गांव में इसकी सूचना दी. जहां परिजनों तथा गांव वाले ने पोखरे के हर तरफ खोजबीन शुरू की. वही गांव के कुछ युवा पोखरे में उतर लड़की को ढूंढने लगे. जिसके बाद वह अचेत अवस्था में पानी के अंदर से निकाली गई. परिजन तत्काल लेकर रेफरल अस्पताल रघुनाथ पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026