रघुनाथपुर: भूमि विवाद में हुई मारपीट में दर्जन भर लोग घायल

परवेज अख्तर/सिवान: शनिवार को रघुनाथपुर के उत्तर टोला में भूमि विवाद में दोनों पक्षो से हुई मारपीट में दोनों पक्षों से करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए. इनमें तीन की हालत गंभीर भी बताई जा रही है. घटना के बाद सभी घायल रेफरल अस्पताल आये जंहा चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. तीन लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए सिवान रेफर कर दिया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक दो कट्ठा के जमीन पर दो पक्ष दावा कर रहे थे.

एक पक्ष का कहना था कि यह जमीन हमारे पूर्वजों के नाम की है जब भी दूसरे पक्ष से जमीन पर जुताई करवा रहे थे. खेत जुताई के दौरान एक पक्ष द्वारा विरोध किए जाने पर बात तू-तू मैं-मैं के बाद गाली गलौज और मारपीट पर पहुंच गई और दोनों पक्षों से जमकर मारपीट हो गई. घायलों में आजाद खान, सोनू कुमार मांझी, गुड्डू खान, पंकज कुमार, पप्पू मांझी, विवेक विद्यावती सहित अन्य का नाम शामिल है. समाचार प्रेषण तक इस मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026