रघुनाथपुर: अस्पताल से सटे नाले से अतिक्रमण हटाने को कहा

  • सीएस ने अंचलाधिकारी रघुनाथपुर को पत्र लिख किया अनुरोध
  • हाईकोर्ट में अखिलेश पांडेय द्वारा दायर याचिका का दिया हवाला

परवेज अख्तर/सिवान: रेफरल अस्पताल रघुनाथपुर में जलजमाव की समस्या और नाला (कैनाल) पर किए गए अतिक्रमण को यथाशीघ्र हटाये जाने को सिविल सर्जन ने स्थानीय सीओ को पत्र लिखकर किया है। सीएस ने सीओ को लिखे अपने पत्र में कहा है कि नाले का अतिक्रमण होने के कारण अस्पताल परिसर से पानी का निकास अवरूद्ध हो गया है। इसके कारण अस्पताल में जलजमाव तो है ही, कर्मचारियों को ड्यूटी और मरीजों को इलाज कराने के लिए आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसी परिस्थति में नाले से अतिक्रमण हटाया जाना अत्यंत आवश्यक है। रघुनाथपुर बाजार निवासी अखिलेश कुमार पांडेय द्वारा इस संबंध में हाईकोर्ट में बिहार सरकार व अन्य पर दायर वाद का हवाला देते हुए सीएस ने नाले को अतिक्रमण से मुक्त कराने को कहा है।

भवन निर्माण विभाग से कराया गया था जांच

रेफरल अस्पताल की स्थिति व परिसर में बरसात के दिनों में जलजमाव की समस्या बनी रहने की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से डॉ. विजय साह द्वारा शिकायत किए जाने को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को इसकी जांच कर समस्या के निदान संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का आदेश दिया था। भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने 1 अगस्त 2019 को डीएम को प्रतिवेदन सौंपा था। जिसमें यह स्पष्ट किया गया था कि नाले का अतिक्रमण के कारण जल-जमाव हो रहा है। भवन की स्थिति भी काफी जर्जर बतायी गयी थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026