रघुनाथपुर: एसबीएस टी. 20 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में बलिया ने मोतिहारी को पांच विकेट से किया पराजित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद मैदान में सोमवार को शहीद भगत सिंह सामाजिक संस्थान द्वारा 19वां एसबीएस कप टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, विधायक हरिशंकर यादव एवं पूर्व विधायक अमरनाथ यादव ने संयुक्त रूप से बलिदानी भगत सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच बलिया बनाम मोतिहारी टीम के बीच खेला गया। टास जीतकर मोतिहारी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 213 रन बनाई।

जवाब में खेलने उतरी बलिया की टीम 16.2 ओवर में गेंद पर पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इस दौरान बलिया की टीम पांच विकेट से मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ल मैन आफ द मैच का पुरस्कार बलिया टीम की खिलाड़ी अमरेंद्र तिवारी को दो दिया गया। खेल के अंपायर राजेश कुमार यादव,अछ्य कुमार कुशवाहा, स्कोरर विकास गौरव, विकास चौहान, कमेंटेटर सुजीत कुमार निराला थे। खेल के आयोजक शहीद भगत सिंह सामाजिक संस्थान का अध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि दूसरा लीग मैच 29 दिसंबर मुज्जफरपुर बनाम पटना टीम के बीच खेला जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026