परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नेवारी मोड़ के पास बुधवार की दोपहर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने एक हार्डवेयर दुकानदार को मारपीट कर एक लाख रुपये एवं सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। इस मामले में दुकानदार मुकुल कुमार सिंह थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने आरोप लगाया है कि बुधवार को गभीरार स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रुपये जमा करने जा रहा था तभी एक बाइक पर सवार बदमाशों ने उसे मारपीट कर रुपये एवं गले से सोने की चेन छी ली।
शोर मचाने पर बदमाश बाइक छोड़ फरार हो गए। उन्होंने घटना की सूचना थाने को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच बाइक को जब्त कर लिया। इस मामले में पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने आरोप लगाया है कि वह तीनों बदमाशों की पहचान की है। थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…