परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के खुजवा पंचायत के अमवारी गांव में शनिवार को भाकपा माले का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव सत्येंद्र राम ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जीरादेई के विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज देश में भाइचारा केंद्र सरकार की गलत नीति के कारण समाप्त हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की गलत नीति को जनता के बीच रखना चाहिए। वहीं पार्टी के रघुनाथपुर विधानसभा प्रभारी जयनाथ यादव ने अभी से ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद योगेेंद्र यादव, नथुन पटेल, राधेश्याम चौहान, अंकुल यादव, आमोद पटेल, कुंजबिहारी भगत सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…