रघुनाथपुर: सीओ ने हटवाया गैर मजरुआ जमीन से अतिक्रमण

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के रघुनाथपुर प्रखंड के उगो गांव में सोमवार को सीओ निखिल कुमार ने गैरमजरुआ आम जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण का बुलडोजर से अतिक्रमणमुक्त कराया। यह जानकारी देेते हुए सीआइ महाबीर मांझी ने बताया कि गांव के चंदन चौहान द्वारा स्थानीय अंचल कार्यालय में लिखित शिकायत की गई थी कि गैरमजरुआ आम जमीन पर गांव के ही राजमंगल यादव द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया है।

इसकी मापी कराने व जांच कराने के बाद सच पाया गया तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण हटाने के दौरान पुलिस पदाधिकारी प्रभाकर सिंह, सीआइ महावीर मांझी, हल्का कर्मचारी सुनील कुमार, अंचल अमीन अनुभव कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। इधर इस प्रकार की कार्रवाई से प्रखंड में अवैध रूप से किया गया अतिक्रमणकारियों में हड़कंप है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026