रघुनाथपुर: बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा दंपति से अपराधियों ने की लूटपाट

  • रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नेवारी मोड़ के समीप युवक को चाकू मार लूटा सोने का चैन व बाइक
  • युवक के हल्ला हंगामा करने पर अपराधी बाइक फेक हुए फरार

परवेज अख्तर/सिवान: सोमवार की रात्रि 9 बजे के करीब रघुनाथपुर सिसवन मुख्य मार्ग पर नेवारी मोड़ के करीब 200 मीटर पूर्व अज्ञात अपराधियों ने ससुराल जा रहे एक बाइक सवार दंपति को चाकू से मारकर घायल कर जेब रखे नगदी और महिला के जेवर लूट लिए. घायल व्यक्ति मनोरंजन शाही बताया जा रहा है, जो सारण जिला के मसरख थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी आशीष शाही का पुत्र है. जो टारी बाजार स्थित अपने ससुराल जा रहा था. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है. वहीं घटना के बाद आसपास के लोगों द्वारा घायल मनोरंजन शाही को स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए परिजनों ने उन्हें गोरखपुर लेकर चले गए. जहां उनका उपचार हो रहा है. वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी.

थानाध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. बताया जा रहा है कि मनोरंजन अपनी पत्नी अनु शाही और अपने बच्चे के साथ टारी आ रहे थे. जब रास्ते में उनके साथ ये घटना घटी. मिली जानकारी के अनुसार अपराधी सिसवा बाजार के बाद ही उनके पीछे पड़ गए थे, जो महरौली मोड़ के पास आकर घटना को अंजाम दे दिए. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पेट और हाथ में चाकू से वार किया है. इसके बाद जेब में रखे बारह हजार नगद और महिला के पास रखे जेवर एटीएम कार्ड भी छीन लिया. जब युवक ने हल्ला हंगामा किया तो अपराधी बाइक फेंक फरार हो गये. इस मामले में समाचार प्रेषण तक मामला दर्ज नहीं हो सका है थानाध्यक्ष ने बताया कि रात से छापेमारी जारी है. परिजन द्वारा आवेदन नहीं दिया गया हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026