रघुनाथपुर: अपराधियों ने आर्मी की तैयारी कर रहे युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

अपराधियों ने हथियार दिखाकर लूटी एक बाइक, पुलिस ने दर्ज किया केस

परवेज अख्तर/सिवान: ज़िले में बेखौफ अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर दो युवकों को गोली मार दी हैं. दोनों घायलों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के कचनार के समीप स्थित चिमनी के समीप की हैं. जहां दो बाइक से चार दोस्त ताड़ी बाजार पर कोल्ड ड्रिंक पीकर अपने घर लौट रहे थे. उसी दौरान चिमनी के समीप बाइक सवार सात अपराधियों ने चारों बाइक सवार को रोककर बाइक लूटने लगे. जिसका विरोध करने पर एक बाइक पर सवार दो युवकों को सामने से अपराधियो ने गोली मार दी. जिससे भयभीत अन्य दो साथियों ने अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए. जिसके बाद अपराधियो ने एक बाइक आसानी से लूट कर चलते बने. घायलों की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के गभरार गांव निवासी अमर सिंह का पुत्र आदित्य सिंह हैं.

जबकि दूसरा घायल राम बहादुर सिंह का पुत्र अंशु सिंह के रूप में हुआ हैं. दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने परिजन को दी. जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और आनन फानन में दोनो घायलों को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष सुदर्शन राम अपने टीम के साथ सदर अस्पताल पहुंचे. जहां घायलों ने फर्ज़ बयान दिया. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया की सोमवार की सुबह गांव के चारों युवक गर्मी ज्यादा होने के कारण दो बाइक पर सवार होकर ताड़ी बाजार पर कोल्ड ड्रिंक पीने गए थे. कोल्ड ड्रिंक पीकर वापिस घर लौटने के दौरान तीन बाइक पर सवार सात अपराधियो ने पहले दोनो बाइक को रोका, जिसके बाद एक एक कर सभी को बाइक से उतारा, दो अपराधियो ने चारों युवकों को जान से मारने की धमकी देकर बाइक स्टार्ट कर दिए. उसी दौरान दो युवकों ने पीछे से गाली-गलौज व विरोध करने लगे. तभी सामने से तीसरे अपराधी ने गोली मार दी.

घायल आदित्य को उंगली में एक गोली लगी है जबकि दूसरे घायल को पेट के साइड में एक गोली लगी हैं. दोनो घायलों का गोली निकल चुका हैं. जिस कारण स्तिथि सामान्य हो गई हैं. स्थानीय लोगों ने अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन सभी अपराधी पिस्टल लहराते हुए मौके से फरार हो गए. परिजनों ने बताया कि घायल अंशु सिंह आर्मी की तैयारी करता हैं. जो कि कोलकाता में रहकर पढ़ाई लिखाई करता है. छुट्टी के दौरान गांव में आया है. शुरू से ही दूसरे जिलों में रहता था. यहां के स्थानीय लोगों को नहीं जानता है. गांव के कुछ पड़ोसी और अगल-बगल के लोगों से संपर्क में आने के बाद बातचीत करना शुरू किया था. जो नए साथी उसके बने हैं उन्हीं लोगों के साथ बाजार पर जाकर कोल्ड ड्रिंक्स पीने गया था. हालांकि इसके पूर्व इस तरह का कोई लड़ाई लफड़ा नहीं था. वही दूसरा घायल आदित्य सिंह गांव में रहकर दसवीं क्लास का पढ़ाई करता है. सुबह से लेकर शाम तक पढ़ाई के बाद खेती का भी काम करता है अन्य बाहर के लोगों से कोई लेना देना नहीं होता है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026